साधारण अपवाद: तथ्य की भूल- पार्ट 4.1
आईपीसी- अध्याय 4
भारतीय दण्ड संहिता का अध्याय 4 साधारण अपवादों का उपबंध करता है जो कि संहिता के तहत समस्त अपराधों पर लागू होता है। इसी संहिता का धारा 6 इस आशय का उपबंध करता है। धारा 6 के अनुसार:
‘‘इस संहिता में सर्वत्र, अपराध की हर परिभाषा, हर दण्ड उपबंध और हर ऐसी परिभाषा या दण्ड उपबंध का हर दृष्टांत, “साधारण अपवाद” शीर्षक अध्याय में अंतरविष्ट अपवादों के अध्यधीन समझा जाएगा, चाहे उन अपवादों को ऐसी परिभाषा, दण्ड उपबंध या दृष्टांत में दुहराया न गया हो।‘‘
धारा 6 का आशय यह है कि इस संहिता के तहत प्रत्येक अपराध को गठित करने के लिये यह आवश्यक है कि वह अपराध अध्याय 4 के किसी अपवाद में नहीं आता हो। इन सभी अपवादों को एक अध्याय में रखा गया है ताकि इन्हें बार-बार दुहराना ना पडे। इस अध्याय में उल्लिखित प्रतिरक्षाओं का बचाव अभियुक्त इस संहिता या विशिष्ट या स्थानीय विधि के अन्तर्गत अपराधों मे ले सकता है।
अध्याय 4 में उल्लिखित सिद्धांत वास्तव में साक्ष्य के सिद्धांत हैं जो निश्चयात्मक या खण्डनीय (rebuttable) उपधारणा से संबंधित हैं। वे उन परिस्थितियों से संबंधित हैं जो मनःस्थिति के अस्तित्व को प्रतिषिद्ध (preclude) करती है। हुदा के शब्दों में ये किसी कार्य के लिए ‘‘आपराधिक दायित्व से मुक्ति की शर्तें‘‘ हैं।
इस अध्याय में उल्लिखित प्रतिरक्षा अभियुक्त इस संहिता या विशिष्ट या स्थानीय विधि के अंतर्गत अपराधों में ले सकता है।
इस अध्याय में वर्णित अपवादों को दो श्रेणियों में रखा जा सकता है-(1) क्षम्य (excusable), और (2) युक्तिसंगत या न्यायोचित (justifiable)।
क्षम्य प्रतिरक्षाएँ वे हैं जिनमें कारित कार्य मनःस्थिति के आवश्यक तत्वों के अभाव के कारण क्षमायोग्य है। ऐसे मामले में कार्य इसलिए अपराध नहीं होता क्योंकि अभियुक्त का आशय आपराधिक नहीं था। धारा 76 से 95 क्षम्य अपराधों की श्रेणी में आतें हैं।
युक्तियुक्त या न्यायोचित कार्य ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें क्षमा नहीं किया जाता किंतु उस विशेष परिस्थिति में तर्कसंगत ठहराया जाता है। इसलिए ऐसे कार्य यद्यपि आपराधिक होते हैं किन्तु दण्डनीय नहीं होते। धारा 96 से 106 इस श्रेणी के प्रतिरक्षा का उपबंध करती है।
अध्याय 4 में 7 प्रकार के साधारण अपवादों का उपबंध हैः
- तथ्य की भूल (mistake of law) (धारा 76 और 79)
- न्यायिक कार्य (judicial act) (धारा 77, 78)
- दुर्घटना (accident) (धारा 80)
- तुच्छ अपराध (धारा 95)
- बाल्यपन (infancy) (धारा 82-83)
- पागलपन (insanity) (धारा 84)
- मत्तता (intoxication) (धारा 85, 86)
- सहमति (consent) (धारा 87-91)
- संवाद (communication) (धारा 93)
- बलप्रयोग या अवपीडन (duress) (धारा 94)
- आवश्यकता (necessity) (धारा 81)
- प्राइवेट प्रतिरक्षा (धारा 96 से 106)

तथ्य की भूल (Mistake of facts) (धारा 76 और 79)आईपीसी की धारा 76 और 79 ऐसे स्थितियों के विषय में उपबंध करता है जब तथ्य संबंधी किसी भूल के कारण कोई ऐसा कार्य करता है जो अन्यथा अपराध होता।
धारा (section) 76, IPC:
धारा 76 के निम्नलिखित अवयव हैं अर्थात इन तत्त्वों की उपस्थिति होने पर ही अभियुक्त इस सेक्शन का लाभ ले पाएगा:
- कर्ता उस कार्य को करने के लिए विधि द्वारा बाध्य हो, या
- अपने को उस कार्य को करने के लिए विधि द्वारा बाध्य समझता हो,
- ऐसा वह सद्भावपूर्वक विश्वास से करता हो, और
- ऐसा विश्वास वह तथ्य संबंधी भूल के कारण करता है विधि संबंधी भूल के कारण नहीं।
धारा (section) 79, IPC:
धारा 79 के लिए मुख्य अवयव हैः
- तथ्य की भूल के अन्तर्गत किया गया कोई कार्य;
- भूल तथ्य से संबंधित होनी चाहिए, विधि से नहीं;
- भूल सद्भाव से कारित होनी चाहिए;
- कर्ता या तो विधि द्वारा न्यायानुमत हो या वह अपने आप को न्यायानुमत होने का विश्वास करता हो।
धारा 76 और 79 में अंतर (differences between section 76 and 79):
धारा 76 में कर्ता तथ्य की भूल के कारण अपने को विधि द्वारा बाध्य (bound by law) मानता है जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है और वह कोई अपराध कर रहा होता है। जबकि धारा 79 में तथ्य की भूल के कारण कर्ता अपने को विधि द्वारा न्यायानुमत (justified by law) मानता है। अर्थात् दोनों में मौलिक अंतर केवल अपने को विधि द्वारा बाध्य और विधि द्वारा न्यायानुमत मानने का है। तथ्य की भूल दोनों में ही होता है।
यद्यपि तथ्य का भूल क्षम्य है और इसके तहत किया गया कोई अपराध दण्डनीय नहीं होता है, लेकिन यह नियम दो अपवादों के अधीन हैः
- यदि सर्तकता से पता करने पर वास्तविक स्थिति पता चल सकता था। उदाहरण के लिए तलाक की डिक्री द्वारा विवाह विच्छेद का विश्वास करते हुए दूसरा विवाह कर लेना जबकि वास्तव में डिक्री पास नहीं हुई हो क्योंकि सम्यक सर्तकता से इस तथ्य का पता लगाया जा सकता है।
- जहाँ विधि द्वारा उस अपराध के लिए दुराशय की आवश्यकता नहीं हो और कार्य अपने आप में अपराध गठित करता हो।
| ignorantia corumquoe scire tenetur non-excusat – (उन वस्तुओं को नहीं जानना जिसे जानने के लिए हर कोई बाध्य है, क्षम्य नहीं है) (हेल) ignorantia facti excusat ignoantia juris non-excusat (तथ्य की भूल क्षमा करती है , विधि की भूल क्षमा नहीं करती) (लैटिन सूत्र) ignorantia facti doth excuse (तथ्य की भूल क्षम्य है) । malum in se and malum prohibitum (ऐसा कार्य जो स्वयं में दोषपूर्ण है तथा ऐसा कार्य जो विधि द्वारा प्रतिषिद्ध है)। |
Case law
स्टेट ऑफ उडीसा वर्सेस रामबहादुर थापा (AIR 1960 Ori 16)
संबंधित धारा: 79
तथ्य: उड़ीसा के एक परित्यक्त हवाई अड्डे के पास आदिवासियों के कई गाँव थे। गाँववाले भूतप्रेत में बहुत विश्वास रखते थे। उस हवाई अड्डे के आसपास भूत होने की बात कही जाती थी इसलिए वहाँ से गाँव जाने वाले पगडंडियों पर रात को कोई गाँववाले नहीं चलते थे।

एक व्यापारी जो कि उस हवाई अड्डे के रद्दी सामान को खरीदने आया था, एक गाँव में अपने एक नेपाली नौकर के साथ आया। दोनों एक ग्रामीण के घर पर ठहरे।
घटना की रात को पड़ोस की गाँव का एक व्यक्ति भी उस गाँव में आया था और रात होने पर वह भूतों के डर से अपने गाँव वापस नहीं गया और उसी ग्रामीण के चाय की दुकान में ठहर गया। व्यापारी और उसका नौकर भूत को देखना चाहते थे। उनके आग्रह पर जिस ग्रामीण के घर वे रूके थे और जो अन्य ग्रामीण उसकी चाय की दुकान पर रूका था, सभी आधी रात को हवाई अड्डा की तरफ भूत देखने के लिए गए।
उनका मानना था कि इस समय वहाँ भूत दिखेगा। अन्य गाँव वाले व्यक्ति को उसके गाँव में छोड़ने के बाद सभी हवाइ अड्डे से निकलने वाले पगडंडी से आ रहे थे।
उन्होंने कुछ दूरी एक टिमटिमाते हुए रोशनी के पास कुछ छायाकृतियों को देखा। वह गामीण जिसके यहाँ सब रूके थे, बोला ‘‘ये रहे भूत‘‘।
इतना सुनते ही उनका नेपाली नौकर (अभियुक्त) अपनी खुखरी लेकर उन आकृतियों के पास पहुँचा और उनपर अंधाधुध हमला कर दिया। वह ग्रामीण उसके पास पहुँचा लेकिन उसे भी उसने खुखरी से घायल कर दिया। तब वह जोर से चिल्लाया जिससे अभियुक्त सचेत हुआ। उसके हमले में एक व्यक्ति मारा गया और कई घायल हो गये। बाद में यह पता चला कि वे सब ग्रामीण थे जो लालटेन की रौशनी में महुआ का फूल चुन रहे थे।
अभियुक्त हत्या के लिए धारा 302 और अन्य लोगों को घायल करने के लिए धारा 326 के तहत विचारण किया गया। सेशन कोर्ट ने उसे धारा 79 का लाभ दिया क्योकि वह तथ्य की भूल के तहत कार्य कर रहा था उसने ग्रामीणों पर मानव नहीं बल्कि भूत समझ कर हमला किया था।
अभियोजन पक्ष यद्यपि इस पर सहमत था कि अभियुक्त का आशय किसी मानव की हत्या करना नहीं था लेकिन उसका दलील यह था कि अभियुक्त ने सतर्कता और सावधानी से काम नहीं किया और इसलिए उसे धारा 304क के अन्तर्गत मृृत्यु कारित करने के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए।
अभियुक्त के पास टॉर्च था, वह उससे देख कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर सकता था कि वे वास्तव में भूत हैं या मनुष्य। उसके दोषमुक्ति के विरूद्ध राज्य ने हाई कोर्ट में अपील की।
विधिक प्रश्न – धारा 79 का वास्तविक आशय क्या है और क्या सम्यक सर्तकता और सावधानी का ऐसा कोई मानक बनाया जा सकता है जो प्रत्येक परिस्थिति और स्थान के लिए लागू होता हो? क्या अभियुक्त इस धारा के लाभ का हकदार है?
हाई कोर्ट ने प्रेक्षण किया कि धारा 79 उस स्थिति में प्रवर्तनीय है जब कोई व्यक्ति सद्भावपूर्वक यह विश्वास करता है कि उसका कार्य न्यायानुमत है। धारा 52 सद्भावपूर्वक में सम्यक सर्तकता और ध्यान को आवश्यक बताता है। लेकिन सम्यक सर्तकता और ध्यान के लिए को सर्वव्यापी मानक नहीं बनाया जा सकता है । क्योंकि यह उस व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षमता और बौद्धिक स्तर पर निर्भर करता है जिसके व्यवहार का परीक्षण किया जाना है।
उसकी स्थिति और व्यवसाय को ध्यान में रखे बिना विधि सभी व्यक्तियों से समान सर्तकता और ध्यान की अपेक्षा नहीं कर सकता है। यह प्रत्येक के लिए उसकी स्थिति पर निर्भर करता है और भिन्न मामलों में भिन्न हो सकता है।
प्रस्तुत केस में अभियुक्त उस स्थान के लिए नया था और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। गवाहों के बयान से स्पष्ट है कि वह भूतों में विश्वास करता था और जब वह टिमटिमाते रौशनी की तरफ बढ़ा तब वह यह नहीं सोच पाया कि वह किसी मानव की तरफ बढ़ रहा है।
वह हवाई अड्डा और आसपास का क्षेत्र भूतों के लिए कुख्यात था और आधी रात को उन्हे वहाँ देख कर वह लगभग निश्चित हो गया कि वे भूत ही हैं। वे भूत देखने के लिए ही गाँव से निकले थे। न तो उसके मालिक और न ही वह ग्रामीण ने उसके दिमाग से यह वहम निकालने का प्रयास किया । उल्टे वे भी भूत देखने चले गए जिससे उसका विश्वास और बढ़ा।
वह भूत देखने के लिए इतना उत्तेजित था कि जैसे ही उसने टिमटिमाते रौशनी में कुछ आकृतियाँ देखी, एक क्षण भी नहीं सोचा और उनपर हमला कर दिया।
अभियुक्त की स्थिति और सम्पूर्ण परिस्थतियों को देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि उसने सम्यक सर्तकता और ध्यान से कार्य नहीं किया। अगर उसे थोड़ी भी शंका होती तो वह टॉर्च से उन्हें देखकर सुनिश्चित करने का प्रयास करता। यहाँ तक कि उससे अधिक मानसिक योग्यता वाले उसके मालिक और ग्रामीण ने भी उसे उसके विश्वास के विरूद्ध कुछ नहीं कहा बल्कि यह कह कर कि यह रहा भूत उसके विश्वास को और पक्का कर दिया।
परिणामस्वरूप वह हमला करते समय यही समझ रहा था कि वह भूतों पर हमला कर रहा था। इसलिए जब तक कि यह साबित नहीं कर दिया जाय कि वह सद्भाव से कार्य नहीं कर रहा था उसे धारा 79 का लाभ मिलेगा।
हाई कोर्ट ने राज्य की अपील को खारीज कर उसके दोषमुक्ति के निर्णय को बनाए रखा।
स्टेट ऑफ उडीसा वर्सेस भगवान बारिक(1987) 2 SCC 498)
संबंधित धारा: 79
तथ्य: सक्ष्यों से स्पष्ट हुआ था कि अभियुक्त और मृतक के बीच पशुओं को चराने के विवाद के कारण तनावपूर्ण संबंध थे। घटना की रात को गाँव में भगवतगीता का पाठ हुआ जहाँ अभियुक्त और मृतक दोनों उपस्थित थे।
रात के लगभग 10 बजे यह पाठ समाप्त हुआ और मृतक अपने घर के लिए निकल गया। कुछ समय बाद ही अभियुक्त के घर के पास शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण वहाँ गए तो देखा मृतक वहाँ खून से लथपथ पड़ा था और उसका सिर जख्मी था। अभियुक्त अपनी पत्नी और माँ के साथ उसकी घाव से रिसते खून को पोंछ रहा था और उसकी सहायता कर रहा था।
मृतक उस समय तक होश में था। उसने गाँव वालों, अपनी पत्नी और डॉक्टर को बताया कि अभियुक्त ने उसे मारा था।

अभियुक्त का कहना था कि दिन में उसके पीतल के बर्तन चोरी हो गए थे और वह चोर के लिए नजर रख रहा था। रात को जब उसने किसी व्यक्ति को अपने घर की तरफ आते देखा तो सोचा यह चोर होगा जो चोरी के बर्तन लेने आया होगा। उसने आवाज लगायी लेकिन मृतक ने कोई उत्तर नहीं दिया इस पर उसे विश्वास हो गया कि वह चोर ही है जो तालाब में उसके चोरी का बर्तन लेने आया था इसलिए उसने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया।
पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर कई घाव मिले। डॉक्टर के अनुसरा सिर के चोट की प्रकृति ऐसी थी जो, यदि बहुत शक्तिशाली प्रहार किया गया हो तो एक चोट में भी कारित हो सकता था।
सेशन कोर्ट ने अभियुक्त को हत्या के लिए नहीं बल्कि आपराधिक मानव वध के लिए दोषी पाया। लेकिन हाई कोर्ट ने इस निर्णय को पलटते हुए उसे धारा 79 का लाभ दिया। हाई कोर्ट का तर्क था कि घटना के समय मृतक तलाब से अपने पीतल के बर्तन लेने गया था। अंधेरी रात थी। अभियुक्त ने चोर का शक होने पर आवाज लगाई कि ‘‘वहाँ कौन है?‘‘ कोई प्रत्युत्तर नहीं मिलने पर उसने यह विश्वास करते हुए कि वह कोई चोर था उस पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उसने मृतक को पहचाना।
विधिक प्रश्न: इस मामलें में सुप्रिम कोर्ट के समक्ष निर्णय के लिए मुख्य विधिक प्रश्न यह था कि धारा 79 में प्रयुक्त ‘‘तथ्य की भूल‘‘ का अर्थ क्या है? क्या प्रस्तुत केस में अभियुक्त को इसका लाभ मिलना चाहिए?
सुप्रिम कोर्ट (न्यायमूर्ति ए पी सेन) के अनुसार धारा 79 यह उपबंध करता है कि जो यदि कोई कार्य अपने को न्यायसंगत मानते हुए या फिर तथ्य की भूल के कारण, न कि विधि की भूल के कारण अपने को न्यायसंगत मानने का सद्भावपूर्वक विश्वास करते हुए किया गया हो, वह अपराध नहीं है। धारा 52 कहता है कि जो कार्य सम्यक् सर्तकता और ध्यान के बिना की जाती है वह सद्भावपूर्वक की हुई नहीं कही जाती है।
सद्भावपूर्वक क्या है यह प्रत्येक मामले में अभियुक्त की स्थिति और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही देखा जा सकता है। सद्भावपूर्वक क्या है यह तथ्य का प्रश्न है।
न्यायमूर्ति सेन ने ‘‘रसेल ऑन क्राइम‘‘ किताब को भी उद्धृत किया ‘‘जब कोई व्यक्ति किसी तथ्य की उपस्थिति से अनभिज्ञ होता है, या गलती से कुछ समझता है, उसके इस कार्य से कोई ऐसा परिणाम निकलता है जिसका न तो उसे आशय था और न ही उसे इसकी संभावना का अनुमान था। तब ऐसी गलती प्रतिरक्षा प्रदान कर सकती है बशर्ते:
- जिस स्थिति को गलती के कारण वह जैसा समझ रहा था वह अगर वास्तव में होता तो वह कार्य न्यायोचित होता
- वह गलती युक्तियुक्त हो, और
- वह गलती तथ्य से संबंधित हो, विधि से नहीं।‘‘
उन्होंने रतनलाल एवं धीरजलाल के “लॉं ऑफ क्राइम” पर भी विचार किया और उसके 23वें संस्करण में पृष्ठ संख्याा 199 पर तथ्य से संबंधित भूल संबंधी भूल को उद्धृत किया ‘‘भूल का अर्थ केवल किसी चीज के विस्मरण से अधिक है। यह दुर्योग से किया गया कार्य है, विचार कर किया गया कार्य नहीं।
न्यायशास्त्र में भूल का आशय मस्तिष्क की ऐसी स्थिति से है जिसमें किसी भूल या अनभिज्ञता या गलत अवधारणा के कारण के कारण सत्य का आभास नहीं होता है और कोई ऐसा कार्य हो जाता है या किसी कार्य का लोप हो जाता है जिससे एक या दोनों पक्षों को अपहानि होती है, ऐसी अपहानि कारित करने के समय ऐसा कारने का न तो आशय होता है और न ही इस बात का ज्ञान होता है।‘‘
एक सामान्य नियम बनाया जा सकता है कि अभियुक्त उस मानसिक स्थिति में माना जा सकता है जब उसने सद्भावपूर्वक उस स्थिति के उपस्थित होने का विश्वास करते हुए वह कार्य करता है। धारा 79 का लाभ अभियुक्त को तब मिल सकता है यदि यह साबित हो जाय कि अभियुक्त तथ्य संबंधी भूल के कारण युक्तियुक्त और इमानदार विश्वास के अधीन वह कार्य कर रहा था, तो उसे निर्दोष माना जाना चाहिए।
भूल की उपस्थिति साबित करने का भार अभियुक्त पर होता है । वह या तो अभियोजन के गवाह की प्रतिपरीक्षा में या अपनी तरफ से कोई सबूत देकर इसे सिद्ध कर सकता है।
प्रस्तुत मामले में अभियुक्त का मृतक से तनावपूर्ण संबंध था। वह यह अच्छी तरह जानता था कि मृतक भगवतगीता सुनने आया था। मृत्युपूर्व बयान और गैर न्यायिक बयान में मृतक ने बताया था कि वह भागवत सुनने के बाद तलाब पर पीतल के बर्तन लेने गया था। अभियुक्त के बदला लेने के लिए इस मौके का फायदा उठाया और उस पर लाठी से प्रहार किया।
अभियुक्त ऐसा कोई प्रमाण नहीं दे सका जिससे यह सिद्ध होता हो कि प्रहार करते समय वह यह समझ रहा था कि वह एक चोर पर प्रहार कर रहा है। यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें अभियुक्त तथ्य की भूल के कारण वास्तविक तथ्य से अनभिज्ञ था या गलती से उसने कोई कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप किसी की ऐसी हानि हुई जैसा कि उसका आशय नहीं था।
यदि वह चोर भी होता तो भी उसके सिर पर लाठी से प्रहार न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है। मृतक न तो अभियुक्त के घर में घुसा था
और न ही उसके पास ही था। वह तालाब पर अपने पीतल के बर्तन लेने गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि अभियुक्त ने चुपचाप उसके पीछा किया और पुरानी शत्रुता का बदला लेने के लिए इस स्थिति का लाभ लेते हुए उसके मर्मस्थल अर्थात् सिर पर लाठी से इतना शक्तिशाली प्रहार किया जिससे उसकी मृत्यु कारित हो गई।
ऐसा कोई विचार नहीं दिया गया है कि उसने लाठी से प्रहार स्वयं की प्रतिरक्षा में किया था। यद्यापि यह साबित नहीं होता है कि अभियक्त मृत्यु कारित करना चाहता था लेकिन उसने जिस शक्ति से मृतक के सिर पर लाठी से प्रहार किया था उससे उसे इस बात की पूरी संभावना थी कि मृत्यु कारित हो सकती थी।
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए अभियुक्त को आपराधिक मानव वध, जो कि हत्या नहीं है, के लिए दोषी ठहराया और धारा 304 के खण्ड के 2 के तहत दण्डनीय बताया। अपील स्वीकार कर लिया गया।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुकदमें (case laws):
इन मामलों में तथ्य की भूल की प्रतिरक्षा को न्यायालय द्वारा स्वीकार किया गया है-
1. रेक्स बनाम लीवेट्स (79 इंग्लिश रिपोर्ट (1064) के. बी. 1638):
इस मामले में अभियुक्त अपने घर में रात में कुछ अजीब सी आवाज सुन कर जगा और चोर समझ कर किसी व्यक्ति को अपने तलवार से मार डाला जो कि उसके नौकर का मित्र था और नौकर के निमंत्रण पर आया था।
2. गोपालिया कल्लैया केस ((1923) 26 बाम्बे लॉ रि. 138):
एक पुलिस अधिकारी के विरूद्ध सदोष परिरोध के वाद में यह प्रतिरक्षा स्वीकार किया गया कि उस अधिकारी ने शिकायतकर्ता को एक वारंट के अन्तर्गत इस विश्वास से कि उसी व्यक्ति को गिरफ्तार करना है, गिरफ्तार कर लिया।
3. पश्चिम बंगाल राज्य बनाम शिव मंगल सिंह (1981 क्रि. लॉं ज. 1683 (सु. को.):
वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर पुलिस बल के सिपाहियों ने भीड़ पर गोली चलाया जिसमें कुछ व्यक्ति मारे गये। उन्हें हत्या के लिए दोषी नहीं माना गया क्योंकि उन्होंने ऐसा अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश को मानते हुए किया था।
4. चिरंगी लाल बनाम राज्य (AIR 1952 Nagpur 282):
अभियुक्त ने बाघ समझ कर विभ्रम में अपने इकलौते पुत्र को कुल्हाड़ी से मार डाला। न्यायलय ने उसे तथ्य की भूल की प्रतिरक्षा दिया क्योंकि प्रहार करते समय यह नहीं सोच पाया कि वह किसी इंसान पर प्रहार कर रहा है और इसलिए कोई अनुचित कार्य कर रहा है बल्कि उसने एक खतरनाक जानवर समझ कर उस पर प्रहार किया।
5. राजकपूर बनाम लक्ष्मण (1980 क्रि. लॉ ज. 436):
सेंसर बोर्ड ने किसी फिल्म को प्रमाणित कर दिया और इसे प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी। न्यायालय के अनुसार इसके बाद इसके निर्माता और अन्य संबंधित एजेंसियों पर धारा 292 के तहत अश्लीलता के लिए वाद नहीं लाया जा सकता है क्योंकि उन्होंने बोर्ड से प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद इस विश्वास से कार्य किय है कि उनका कार्य न्यायानुमत (justifiable) है।
इन मामलों में तथ्य की भूल की प्रतिरक्षा को न्यायालय द्वारा नहीं माना गया है:
1. चरन दास केस ((1950) 52 सी. एल. आर. 331):
सिपाही ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश का पालन करते हुए एक ऐसे तम्बू पर गोली चलाया । जिसके अंदर कोई हिंसात्मक भीड़ एकत्र नहीं थी, केवल वहाँ जुआ खेला जा रहा था। इसमें एक महिला मारी गई।
उसे न्यायानुमत मानने की प्रतिरक्षा न्यायालय ने नहीं दिया क्योंकि सिपाही ने जिस आदेश का पालन किया था वह प्रत्यक्ष रूप से अवैध था और इसका उल्लंघन न्यायोचित होता। (लेकिन अगर आदेश प्रकट रूप से वैध प्रतीत होता है तो कनिष्ठ अधिकारी को इसका पालन अवश्य करना चाहिए और ऐसा आदेश यदि अवैध भी होगी तो भी यह प्रतिरक्षा कनिष्ठ अधिकारी को उपलब्ध होगा।)
2. उड़ीसा राज्य बनाम भगवान बारिक (1987 क्रि. लॉं ज. 1115 (सु. को.):
अभियुक्त और मृतक में पहले से ही विद्वेष था। अभियुक्त ने यह प्रतिरक्षा लिया कि दिन में उसके बर्तन चोरी हो गए थे और वह चोर पर निगाह रखे हुए था उसने अपने घर की परिसीमा के अंदर एक व्यक्ति को आते देखा तो उसे चोर समझ कर लाठी से मारा। बाद में पता चला कि वह मृतक है।
न्यायालय ने संपूर्ण परिस्थितियों पर विचार किया। मृतक अभियुक्त के घर या उसके आसपास नहीं था अपितु तालाब पर से अपने बर्तन लेने गया था। अन्य साक्ष्य भी सके विपरीत थे। अतः उसे यह प्रतिरक्षा नहीं दी गई।


158 thoughts on “साधारण अपवाद: तथ्य की भूल- पार्ट 4.1”
Wow! This could be one particular of the most helpful blogs We have ever arrive across on this subject. Basically Fantastic. I am also an expert in this topic so I can understand your effort.
Great line up. We will be linking to this great article on our site. Keep up the good writing.
I will right away grab your rss as I can’t to find your e-mail subscription link or newsletter service. Do you have any? Please allow me understand so that I may subscribe. Thanks.
You actually make it seem so easy along with your presentation but I find this topic to be really one thing which I believe I might by no means understand. It seems too complicated and very broad for me. I am looking forward to your next submit, I¦ll try to get the grasp of it!
I truly enjoy studying on this web site, it contains fantastic posts.
Whats Happening i’m new to this, I stumbled upon this I have discovered It absolutely helpful and it has helped me out loads. I am hoping to give a contribution & help different users like its aided me. Good job.
Anyone have any experience with gowinclub? I see it advertised all over the place. Is it worth the hype or is it just another scam? gowinclub
Thought-provoking
You have brought up a very fantastic points, regards for the post.
Impressive write-up
You really make it appear really easy along with your presentation but I to find this topic to be really something which I believe I might by no means understand. It seems too complicated and extremely vast for me. I am taking a look forward on your next post, I will attempt to get the grasp of it!
Just tried 789clubios, and wow, the interface is slick! Easy to navigate, and games load super fast. Definitely worth checking out if you’re looking for something new. Get your game on here! 789clubios
Nice blog right here! Also your site lots up fast! What web host are you using? Can I am getting your affiliate link on your host? I want my site loaded up as fast as yours lol
Great tremendous issues here. I?¦m very glad to look your article. Thanks so much and i’m having a look ahead to touch you. Will you please drop me a mail?
Having trouble logging into pakgame? pakgamelogin might have some solutions, brb i’m logging with pakgamelogin.
We999game, huh? Gave it a spin. The games are alright, nothing too crazy. Site’s pretty straightforward to use. Try it out if you’re bored: we999game
Alright, trying my luck at Spinfortune! Hope it’s my lucky day! Fingers crossed for some big wins at spinfortune.
Alright folks, heard about nilfortuneonline and thought I’d see what the buzz is about. Seems promising, gonna give it a go. Find out more at nilfortuneonline.
Hey, 7777x is alright! It’s got a decent vibe and a few games I enjoyed. Nothing too crazy, but good for a casual session. Have a look: 7777x
After research just a few of the weblog posts in your web site now, and I really like your approach of blogging. I bookmarked it to my bookmark web site list and might be checking again soon. Pls try my website online as well and let me know what you think.
Thanks a bunch for sharing this with all of us you really know what you’re talking about! Bookmarked. Please also visit my site =). We could have a link exchange contract between us!
william hill promotional code
References:
https://images.google.com.sv/url?q=https://mrocasino.blackcoin.co
rent a yacht Montenegro https://rent-a-yacht-montenegro.com
игрок дорога на эльдорадо
ремонт стиральных машин в сломалась стиральная машина кого вызывать
Индивидуальные туры с гидом форты Калининграда экскурсия откроют исторические достопримечательности в удобном формате путешествия.
платная стоматология https://stomatologiya-batumi.ru
Только лучшие материалы: https://spainslov.ru/site/word/word/%D0%98%D0%A1%D0%A2%D0%9E
Пробелмы с финансами? https://financedirector.by анализ стратегий планирования, управления денежными потоками и инвестициями. Практические примеры, инструменты финансового менеджмента и эффективные решения для устойчивого развития бизнеса.
Быстрая профессиональная установка камер видеонаблюдения для квартир, домов, офисов и коммерческих объектов. Проектирование, монтаж и настройка систем безопасности, удалённый доступ, запись видео и контроль в реальном времени. Надёжные решения для защиты имущества и контроля территории.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Its like you read my mind! You appear to know so much about this, like you wrote the book in it or something. I think that you could do with a few pics to drive the message home a bit, but instead of that, this is magnificent blog. A fantastic read. I’ll certainly be back.
Excellent post but I was wondering if you could write a litte more on this topic? I’d be very grateful if you could elaborate a little bit more. Kudos!
Everything for Minecraft https://topminecraftworldseeds.com/ in one place: mods, skins, maps, texture packs, and the best seeds for survival, creativity, and adventure. Collections of popular add-ons, installation instructions, updates, and secure downloads for different versions of the game.
лента пружинная купить лента 20х13
Все самое свежее здесь: https://rysadba.ru/
Action tips: https://karfaoqer.com
таблица размеров профильных труб профильные трубы размеры с толщиной стенки
Смотреть все материалы: https://archeagewiki.ru/%D0%A1%D0%BF%D0%B8%D1%81%D0%BE%D0%BA_%D0%B2%D1%81%D1%8F%D0%BA%D0%BE%D0%B9_%D0%B2%D1%81%D1%8F%D1%87%D0%B8%D0%BD%D1%8B/
Последние обновления: https://aromline.ru/index.php?productID=14733
Главные подробности на странице: https://vgarderobe.ru/muzhskie-sportivnye-remni-cat-4426.html
Самое полезное для вас: https://elicebeauty.com/parfyumeriya/nishevaya-parfyumeriya/jovoy-ambre-premier.html
Автономный GSM-контроллер G202 https://mismar74.ru/G202.html идеальное решение для контроля доступа на парковки, гаражи и территории СНТ. Открытие шлагбаума и ворот с телефона за пару секунд. Встроенная память на 200 номеров, удаленное добавление пользователей через SMS. В наличии на с быстрой отправкой и гарантией!
смотреть доктор хаус смотреть доктор хаус качестве
Квартиры в новостройках https://novye-kvartiry78.ru Кировского района Санкт-Петербурга для комфортной жизни и выгодных инвестиций. Актуальные предложения от застройщиков, студии, одно-, двух- и трехкомнатные квартиры, современные жилые комплексы, удобный поиск по цене, площади и срокам сдачи.
Подберем квартиру https://kvartira-78.ru в Санкт-Петербурге с учетом ваших требований и бюджета. Проверим юридическую историю недвижимости, оценим риски, организуем просмотры, поможем получить ипотеку и сопроводим сделку до государственной регистрации права собственности.
Купить квартиру https://novye-kvartiry78.ru в новостройке Кировского района СПб — это возможность выбрать современное жилье с удобной транспортной доступностью, развитой социальной инфраструктурой и выгодными условиями приобретения. Изучайте актуальные предложения, сравнивайте жилые комплексы и находите оптимальный вариант для жизни или инвестиций.
Discover how Comindware https://graphicdesignjunction.com/2014/01/juggle-tasks-projects-and-processes-with-comindware/ helps you juggle tasks, projects, and processes with ease. Visual workflow management, automation, and team collaboration tools boost productivity and keep everything under control. Perfect for dynamic teams seeking flexibility and clarity.
Ритуальные услуги https://www.buro-pohoron-vechnaya-pamyat.ru под ключ в Москве и Московской области. Поможем быстро и деликатно организовать похороны, подготовить необходимые документы, подобрать ритуальные принадлежности, транспорт и место захоронения. Круглосуточная консультация и сопровождение опытных специалистов.
Повышение квалификации https://kursdpo.ru и профессиональная переподготовка педагогических работников по востребованным образовательным направлениям. Курсы для учителей, воспитателей, преподавателей колледжей и вузов, специалистов дополнительного образования и руководителей. Гибкий формат обучения, практические знания и документы установленного образца.
Сибирская лиственница https://farbwood.by от компании FarbWood в Минске
Комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностика заболеваний с использованием современных медицинских методов. Полное обследование организма, точная постановка диагноза, индивидуальный план терапии, консультации специалистов и эффективное лечение с учетом особенностей здоровья пациента.
Закажите G202 https://mismar74.ru/G202.html онлайн. Актуальные цены, наличие на складе, технические характеристики, выгодные условия покупки и быстрая доставка по всей России.
Закажите G202 https://mismar74.ru/G202.html онлайн. Актуальные цены, наличие на складе, технические характеристики, выгодные условия покупки и быстрая доставка по всей России.
Комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностика заболеваний с использованием современных медицинских методов. Полное обследование организма, точная постановка диагноза, индивидуальный план терапии, консультации специалистов и эффективное лечение с учетом особенностей здоровья пациента.
Пройдите комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностику в медицинском центре. Полный спектр обследований, консультации профильных специалистов, современные методы лечения, контроль состояния здоровья и индивидуальный подход на всех этапах медицинской помощи.
Пройдите комплексное лечение https://medprime-clinic.ru и диагностику в медицинском центре. Полный спектр обследований, консультации профильных специалистов, современные методы лечения, контроль состояния здоровья и индивидуальный подход на всех этапах медицинской помощи.
Открыть полную публикацию: https://6may.org
For automotive ads, a best google ads agency united states should understand vehicle feeds, inventory changes, and local intent.
Subscription design can influence the value of gay hookup sites. Check whether billing is weekly or monthly, whether renewals are automatic, whether cancellation is available inside the app, and whether losing premium access also removes messages, filters, or profile visibility.
взять займ онлайн срочно https://vzyat-zaym-srochno.ru
вкусная пицца додо пицца саратов
пиццы меню доставка пиццы воронеж
бюро переводов переводчики https://moyleadgen.ru
Все детали в одно клик: https://6may.org
Свежие подробности на странице: https://razrabotka-dokumentov-ohrana-truda.ru
Эксклюзивные подробности: https://allwoman.kyiv.ua
Читать важный материал: https://autonovosti.kyiv.ua
Вся информация по ссылке: https://avto-drug.com
Изучить подробности: https://bestsport.com.ua
Обновления по теме: https://cmc.com.ua
Полная статья здесь: https://cpcfpu.org.ua
Самое главное в материале: https://detiwki.com.ua
Читать больше на сайте: https://diasoft.kiev.ua
Интересные детали внутри: https://elnik.kiev.ua
Свежий разбор темы: https://fines.com.ua
Информативный обзор здесь: https://fraza.kyiv.ua
Свежие подробности на странице: https://gau.org.ua
Только лучшие материалы: https://gromrady.org.ua
Обязательно к прочтению: https://gryada.org.ua
Читать больше на сайте: https://horoscope-web.com
Полная версия обзора: https://infotolium.com
Последние изменения: https://inox.com.ua
Узнать больше здесь: https://kakbog.com
Перейти к полному тексту: https://krasotka.kyiv.ua
Текущие рекомендации: https://lentanews.kyiv.ua
Главные новости: https://magiclady.kyiv.ua
Открыть полную публикацию: https://mch.com.ua
Открыть полную публикацию: https://mediateam.com.ua
Узнать все детали: https://razrabotka-dokumentov-ohrana-truda.ru
взять займ онлайн срочно микро займ
Дополнительная информация: https://mostmedia.com.ua
Читать больше на сайте: https://mts-slil.info
Изучить полную версию: https://myauto.kyiv.ua
Узнать подробности прямо сейчас: https://newsportal.kyiv.ua
Читать все подробности: https://nicegirl.kyiv.ua
Полное раскрытие темы: https://novosti24.com.ua
Читать больше на сайте: https://one-lady.com
Читать далее: https://otnoshenia.net
Вся суть в источнике: https://presslook.com.ua
Обязательно к прочтению: https://prestige-avto.com.ua
Узнайте больше на сайте: https://proauto.kyiv.ua
Самый полный обзор: https://prp.org.ua
Обновлено сегодня: https://ramledlightings.com
Все факты по ссылке: https://reuth911.com
Подробно о событии: https://rosetti.com.ua
Главный сюжет дня: https://sensus.org.ua
Полный материал на сайте: https://setbook.com.ua
Главный материал дня: https://sovetik.in.ua
Ежедневный обзор: https://srk.kiev.ua
Только лучшее здесь: https://stroysam.kyiv.ua
Самое полезное для вас: https://stylewoman.kyiv.ua
Перейти на сайт: https://tvk-avto.com.ua
Самое полезное для вас: https://valkbolos.com
Наша лучшая подборка: https://vasha-opora.com.ua
Ключевые факты внутри: https://viewport.com.ua
Ключевые факты внутри: https://vsegladko.net
Juegos de https://www.juegos-poki.mx online gratis para ninos y adultos. Juega directamente en tu navegador sin necesidad de descargas ni registro: puzles, carreras, disparos, juegos para dos jugadores, accion, deportes, aventuras y exitos populares. Una amplia seleccion de entretenimiento disponible para tu ordenador, tableta y telefono.
Ingyenes http://www.poki-games.hu jatekok erhetok el online, letoltes vagy telepites nelkul. Hatalmas jatekgyujtemeny egyjatekos es barati jatekokhoz: versenyek, akcio, kirakos jatekok, platformerek, sportok, kalandok es tobbjatekos modok. Talald meg a tokeletes jatekot, es kezdj el jatszani most.
Нефтегазопромысловое оборудование и запчасти https://kubanbur.ru. Посетите сайт Компании «КубаньБурМаш». Мы с 2012 года занимаемся изготовлением оборудования для бурения и ремонта нефтегазовых скважин. Узнайте о нас и нашей продукции подробнее.
Профессиональная помощь https://szouo.ru от Союза Защиты и Обеспечения Уверенных Обязательств. Защита интересов клиентов, сопровождение обязательств, консультации и комплексное решение финансово-правовых задач с учетом особенностей каждой ситуации.
Лучшие адвокаты рейтинг адвокатов в одном рейтинге. Изучайте профили специалистов, их специализацию, опыт работы и профессиональные достижения, чтобы выбрать адвоката для представительства в суде, защиты и юридического сопровождения.
Профессиональная помощь https://szouo.ru от Союза Защиты и Обеспечения Уверенных Обязательств. Защита интересов клиентов, сопровождение обязательств, консультации и комплексное решение финансово-правовых задач с учетом особенностей каждой ситуации.
Разработка и продвижение сайтов в Краснодаре https://intopweb.ru. Проведём детальный аудит вашего сайта бесплатно. 13 лет опыта и только реальные проекты с кейсами. Узнайте о нас подробнее. Работаем по всей России.
Все для успешной учёбы https://lovi-znaniya.ru. Тренажёр для самостоятельной подготовки школьников. Посетите сайт и вы найдете задания, тесты, флеш-карточки, AI-помощник и геймификация — всё в одном месте, а также материалы для обучения для 1-11 классов.
Посетите сайт Акула Системс https://acula.by и вы найдете SEO продвижение сайтов в Минске, а также бесплатный аудит, план работ и примеры кейсов. Увеличим трафик и продажи без лишних затрат. Узнайте обо всех наших услугах подробнее на сайте.
При возникновении проблем с зубами важно своевременно обратиться съемные зубные протезы к профессиональному стоматологу, поскольку откладывание визита может привести к ухудшению состояния. Современная стоматология дает возможность проводить диагностику и лечение с применением современного оборудования. В зависимости от клинической ситуации врач подбирает подходящий метод лечения. Это может быть лечение кариеса или проведение других лечебных мероприятий. Регулярное посещение стоматолога также помогает обнаруживать проблемы на начальном этапе.
Развивающимся компаниям важно охрана труда обучение первой помощи поскольку взаимодействие с действующей маркировкой требует от сотрудников понимания актуальных требований, порядка регистрации товаров и использования цифровых систем. Ошибки при работе с продукцией, передаче сведений или формировании кодов способны привести к дополнительным расходам и проблемам при работе с контрагентами. Поэтому сотрудникам торговли, производства и другим участникам товарооборота полезно заранее разобраться в требованиях системы маркировки. Дополнительное образование помогает систематизировать знания, изучить практические ситуации и понять последовательность действий при работе с маркированной продукцией. Особенно полезно такое направление для сотрудников компаний, которые недавно начали работать с системой или увеличивают перечень товарных категорий.
Everything about https://berlin-ber-international-airport.com/: flight schedules, arrivals and departures, online information boards, terminals, check-in, parking, buses, trains, and transportation to Berlin. Up-to-date information for passengers and tourists.
Everything you need to know about https://www.beijing-daxing-pkx-international-airport.com/: flights, arrivals and departures, terminals, check-in, baggage, transportation, and directions to the city center. Up-to-date information for planning your trip and ensuring a comfortable flight.
Traveling via athens-ath-international-airport.com? Check flight arrivals and departures in real time, explore schedules, terminals, and transportation options. Learn more about the metro in 2026 and routes to central Athens.
Everything you need to know about this website: current flights, arrivals and departures, online schedules, check-in, baggage, transportation, and services. Information on routes to the city center, buses, taxis, and car rentals for tourists.
How do I get from http://www.santorini-jtr-international-airport.com? Which flights arrive at JTR and where can I find departure information? A complete guide to Thira Airport, transportation, transfers, and independent travel around the island.
How to get from Airport click here to the city and beaches? Compare buses, taxis, private transfers, and car rentals. The JMK 2026 travel guide also includes information on flights, arrivals, departures, and airport features.
Planning a flight through Lisbon Airport http://www.lisbon-lis-international-airport.com? Here you’ll find information about LIS Humberto Delgado flights, arrival and departure schedules for 2026, terminals, and other important passenger information.
Arriving in Miami for the first time? https://www.miami-mia-international-airport.com/ Find out what awaits passengers at MIA Airport after landing, including baggage claim, exiting the terminal, transportation, and transfers. This guide also includes flight schedules and tips for a comfortable departure.
How to get from Barcelona Airport visit website? Compare the metro, train, Aerobus, bus, taxi, and transfer options. The BCN guide will also help you navigate terminals, flights, arrivals, departures, and travel arrangements.
Planning a trip to Argentina? source Learn about Ezeiza Airport (EZE) in advance: where the terminal is located, the arrival process, where to find transportation, and the most convenient way to get to Buenos Aires after landing.
SEO experts https://www.cactix.com partner with marketing agencies to scale operations, outsource link building, and order premium content.
Главные подробности на странице: разработка локальных документов по охране труда
розы с доставкой Омск доставка букетов
Перейти к первоисточнику: разработка локальных документов по охране труда
купить цветы с доставкой круглосуточная доставка цветов Омск
Больше на нашем сайте: разработка документов по охране труда для организаций
фантазийная ии фотосессия нейросетью позволяет создавать необычные сцены без реальной декорации. попробуйте исторические, футуристические или сказочные мотивы.
Нужна заточка ножей? заточной станок для тарельчатых ножей купить профессиональный станок для заточки круглых и дисковых ножей обеспечивает качественную обработку режущего инструмента. Оборудование подходит для регулярной заточки, позволяет точно выдерживать параметры кромки и поддерживать ножи в рабочем состоянии.
Решения для мониторинга транспорта https://gps-t.ru. Закажите у нас мониторинг ГЛОНАСС GPS и вы сможете отследить местоположение транспортного средства, его маршрут, пробег, и многое другое, как для легковых, так и грузовых автомобилей.
The best AI tools of 2026 https://botshere.com. We tested over 20 AI tools across categories including chatbots, coding, image and video generation, research, voice, and automation. This page names a winner in each category—plus a runner-up worth considering and the best budget-friendly alternative.
Looking to learn about the Forex market? https://forexlanes.com can help. You will gain a structured path into the currency market. The guide explains how the Forex market actually works, what key concepts mean in practice, and how to build the necessary knowledge base before risking real capital.
Azure Forex Engine https://azureforexengine.com is a proprietary algorithmic trading system developed by professional traders and quantitative analysts. It is designed for those who understand that execution quality—not prediction—distinguishes consistent performance from market noise.
Explore the currency market at https://cwsforex.com — visit the site to learn how currencies are valued and traded, and to understand the market participants and the mechanics behind every quote. Read the latest analysis to stay profitable.
Visit https://easy-stick.com to purchase the Terea, Levia, Virto, and Delia collections, featuring rich flavors, modern design, and a smooth, smokeless experience. Find your favorite flavors, compare product lines, and explore new items.
Сервис предлагает быстрый https://tarifexchange.pl и безопасный обмен криптовалюты в Варшаве за наличные. Доступна покупка и продажа популярной цифровой валюты (USDT, BTC, ETH) за USD, EUR и PLN. Сделки проводятся по выгодному курсу в физическом офисе компании, что гарантирует абсолютную конфиденциальность, надежность и безопасность операций.
Надежный сервис осуществляет https://tarifexchange.com выгодный обмен криптовалют в Киеве и Одессе. Быстрая покупка и продажа USDT, Bitcoin и Ethereum за наличные USD и UAH. Клиентам гарантируются актуальные рыночные курсы, оперативная обработка заявок, полная конфиденциальность и персональное сопровождение при выполнении финансовых сделок.
برای آگاهی از نحوه شروع سرمایهگذاری بدون داشتن درآمد بالا، به وبسایت https://safe-money-iran.com مراجعه کنید؛ این وبسایت راهنمایی کاربردی برای آغاز سرمایهگذاری با بودجه محدود ارائه میدهد. همچنین میتوانید در آنجا تحلیل فناوریهای معاملاتی را بر اساس حجم معاملات مشاهده کنید
برای آشنایی سریع با بازار فارکس در ایران به کمک هوش مصنوعی، به وبسایت https://ai-forex-iran.com مراجعه کنید. از راهکارهای برتر و پتانسیل کسب بازدهی بالا با حداقل سرمایهگذاری بهرهمند شوید؛ همه اینها با تکیه بر قدرت هوش مصنوعی
репетитор по испанскому онлайн репетитор испанского языка Москва
Посоветуйте контору шумоизоляцию салона по Москве. Работают тут: shumoizolyaciya-avto-moskva-15.ru. Могу рекомендовать.