ईमानदारी: अधिकार एवं दायित्व – नैतिकता और कानूनी मूल्य | Honesty: Rights & Duties in Life & Law

व्यक्तिगत जीवन में ईमानदारी बहुत ही व्यावहारिक और आवशयक गुण तो है ही भारतीय संविधान और भारतीय कानून व्यवस्था में भी ‘सत्यनिष्ठा‘ या ‘ईमानदारी‘ (Integrity) को एक अत्यंत महत्वपूर्ण नैतिक, प्रशासनिक और विधिक मूल्य माना गया है। संविधान में ‘Integrity’ शब्द का प्रयोग किया गया है इसका आशय सत्यनिष्ठा और अखंडता दोनों से है। सत्यनिष्ठा के दो मुख्य पक्ष हैं—राष्ट्रीय अखंडता (National Integrity) और आचरण में व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक सत्यनिष्ठा (Personal & Official Integrity)।

इससे संबंधित प्रमुख संवैधानिक और कानूनी प्रावधान निम्नलिखित हैं:

1. संवैधानिक प्रावधान (Constitutional Provisions):

प्रस्तावना (Preamble)- 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा प्रस्तावना में ‘अखंडता‘ (Integrity) शब्द को जोड़ा गया—“राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता…”

मौलिक कर्तव्य [अनुच्छेद 51A(c)] – प्रत्येक भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह “भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता (Sovereignty, Unity and Integrity) की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे।”

अनुच्छेद 19(2) से 19(4)- वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Article 19) असीमित नहीं है। भारत की संप्रभुता और अखंडता के हित में इस पर तर्कसंगत प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

शपथ और प्रतिज्ञान (Third Schedule – तीसरी अनुसूची): राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों, न्यायाधीशों और सांसदों को पद संभालने से पहले “सच्ची श्रद्धा और निष्ठा” तथा भारत की “प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने” की संवैधानिक शपथ लेनी होती है।

Read Also  अपनी सुरक्षा का अधिकार और देश एवं नागरिकों की सुरक्षा का कर्तव्य | Right to Self-Defense & Duties Towards Nation

2. प्रशासनिक एवं लोक सेवा में सत्यनिष्ठा (Official Integrity)

सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों के लिए उच्च स्तरीय सत्यनिष्ठा बनाए रखना कानूनी रूप से अनिवार्य है:

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (Prevention of Corruption Act): लोक सेवकों (Public Servants) द्वारा रिश्वत लेना, अपने पद का दुरुपयोग करना या असत्यनिष्ठा (Lack of Integrity) दिखाना संज्ञेय अपराध है।

केंद्रीय सिविल सेवाएं (आचरण) नियम, 1964 (CCS Conduct Rules): नियम 3(1)(i) स्पष्ट रूप से कहता है कि प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को हर समय “पूर्ण सत्यनिष्ठा” (Absolute Integrity) और कर्तव्यपरायणता बनाए रखनी होगी।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) और लोकपाल (Lokayukta): लोक सेवकों में सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार की जांच के लिए CVC और लोकपाल जैसी स्वतंत्र संस्थाओं की स्थापना की गई है।

3. आपराधिक कानून में सत्यनिष्ठा (Criminal Law Provisions)

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS):

भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्यों (अलगाववाद, सशस्त्र विद्रोह या देश विरोधी गतिविधियों) पर कड़ी सजा या आजीवन कारावास का प्रावधान है (धारा 152)।

धोखाधड़ी और जालसाजी (Cheating & Forgery): वित्तीय या व्यावसायिक मामलों में सत्यनिष्ठा का उल्लंघन (जैसे झूठे दस्तावेज बनाना या धोखाधड़ी करना) BNS के तहत दंडनीय अपराध है।

4. चुनावी एवं व्यावसायिक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (Representation of the People Act): चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपनी वास्तविक संपत्ति, देनदारियों और आपराधिक रिकॉर्ड का सच्चा शपथपत्र (Affidavit of Integrity) देना होता है। गलत जानकारी देना चुनावी सत्यनिष्ठा का उल्लंघन माना जाता है।

कंपनी अधिनियम, 2013 (Companies Act): कॉर्पोरेट क्षेत्र में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑडिटर्स, निदेशकों और कंपनियों के लिए ‘कॉर्पोरेट गवर्नेंस‘ (Corporate Governance) के कड़े नियम लागू किए गए हैं।

Read Also  'गरिमापूर्ण जीवन' का संवैधानिक अधिकार | Right to Life & Human Dignity in Indian Constitution

ईमानदारी एक ऐसा गुण है तो हमारे व्यक्तिगत, व्यावसायिक और सार्वजनिक जीवन – सभी में जरूरी है। इसलिए कानून और संविधान हमारा यह कर्तव्य बनाता है कि हम अपने जीवन में ईमानदारी को अपनाए। हमारा कर्तव्य दूसरे व्यक्ति का अधिकार हो जाता है।

Scroll to Top