भारत में अपमानजनक सम्बोधन और कानूनी सुरक्षा | Derogatory Nicknames & Bullying in India: Statistics, Legal Protection & Immediate Steps

भारत में अपमानजनक निकनेम (Defamatory/Derogatory Nicknames), बॉडी शेमिंग (Body Shaming) या बुलिंग (Bullying) से संबंधित किसी एक अलग श्रेणी का कोई केंद्रीकृत आधिकारिक राष्ट्रीय आंकड़ा (Centralized Official Data) उपलब्ध नहीं है। किन्तु अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत अलग-अलग क़ानूनों के तहत रखे जाते हैं। उदाहरण के लिए:

(1) साइबर अपराधों (IT Act) की श्रेणी के तहत ‘महिला एवं बाल उत्पीड़न/अपमान’ (Cyber Stalking & Bullying) के हजारों मामले हर साल दर्ज किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर अपमानजनक नामों से चिढ़ाना या फर्जी प्रोफाइल बनाकर बदनामी करने के मामले इसी श्रेणी में आते हैं।

(2) एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज होने वाले कुल मामलों में से एक बड़ा हिस्सा सार्वजनिक रूप से अपमानजनक, जातिसूचक या नीचा दिखाने वाले शब्दों/नामों का प्रयोग करने (Section 3(1)(r)) से संबंधित होता है।

(3) महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्द, इशारे या नाम इस्तेमाल करने के तहत देश भर में हर साल 8,000 से 10,000 से अधिक मामले महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए BNS की धारा 79 (Old IPC 509) के तहत दर्ज किए जाते हैं।

(4)  NCERT और शिक्षा मंत्रालय के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों में अपमानजनक निकनेम देना बुलिंग (Bullying) और सहपाठी उत्पीड़न (Peer Pressure) का हिस्सा माना जाता है। एनसीईआरटी द्वारा स्कूली छात्रों पर किए गए मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (मनोदर्पण सर्वेक्षण) के अनुसार, 35% से अधिक स्कूली छात्रों ने यह स्वीकार किया कि उन्हें उनके सहपाठियों (Classmates) द्वारा उनके शारीरिक रंग-रूप, वजन या ऊंचाई के आधार पर अपमानजनक नाम (Body Shaming / Bullying Nicknames) दिए गए, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ा।

Read Also  ईमानदारी: अधिकार एवं दायित्व - नैतिकता और कानूनी मूल्य | Honesty: Rights & Duties in Life & Law

(5) यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (UGC) के हेल्पलाइन आंकड़ों के अनुसार, कॉलेजों में दर्ज होने वाली रैगिंग की शिकायतों में से लगभग 25-30% मामले जूनियर छात्रों को नीचा दिखाने या अपमानजनक नाम देने/संबोधित करने से संबंधित होते हैं।

इन श्रेणियों के अतिरिक्त किसी को अपमानित करने के लिए पुलिस और अदालत में मामले ‘मानहानि’ (Defamation), ‘आपराधिक अपमान’ (Criminal Insult) या ‘शांति भंग करने का प्रयास’ के तहत दर्ज होते हैं।

किसी को अपमानजनक नाम देने से रोकने के लिए हम क्या करें?

(1) हम स्वयं किसी के लिए कोई ऐसा उपनाम (निकनेम) का प्रयोग नहीं करें, विशेषकर जब उस व्यक्ति को यह बुरा लगता हो;

(2) अगर कोई हमारे विरुद्ध करता हो, और मना करने पर भी उसका प्रयोग बंद नहीं करता हो तो स्थिति के अनुसार पुलिस स्टेशन में अपमान, उत्पीड़न या BNS की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक शिकायत (FIR) दर्ज कराई जा सकती है। अथवा, प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान के बदले मुआवजे (Compensation) का दावा करने के लिए सिविल मानहानि का मुकदमा किया जा सकता है। किन्तु ऐसे प्रत्येक स्थिति के लिए कुछ कानूनी शर्तों का पूरा होना और साक्ष्य का होना आवश्यक है।

संक्षेप में अगर कोई व्यक्ति आपको या किसी अन्य को अपमानजनक, जातिसूचक, बॉडी शेमिंग या चिढ़ाने वाले (Derogatory Nicknames) नामों से पुकारता है, तो आप स्थिति और स्थान के अनुसार निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:

स्पष्ट रूप से मना करें (Direct Communication): पहली बार में ही शांत लेकिन दृढ़ता (Firmly) से कहें कि आपको यह नाम पसंद नहीं है और आगे से इस नाम से न पुकारें। उग्र होने होने, लड़ने, या ठीक वैसी ही प्रतिक्रिया देने से बचें;

Read Also  भारत में सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान: आँकड़े, कानूनी प्रावधान और तात्कालिक कदम | Damage to Public Property in India: Laws & Statistics

साक्ष्य एकत्र करें (Keep Evidence): यदि यह बार-बार हो रहा है या मैसेज, ईमेल, सोशल मीडिया (Cyberbullying) पर किया जा रहा है, तो उसके स्क्रीनशॉट, चैट बैकअप या ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें।

फिर भी परेशान करना बंद न हो तो स्कूल या कॉलेज में अगर Anti-Ragging / Bullying Cell, जैसी कोई संस्था हो तो वहाँ अपनी बात रखें या फिर अपने क्लास टीचर, प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दें; आवश्यकता होने पर यूजीसी (UGC) के हेल्पलाइन नंबर (1800-180-5522) या एंटी-रैगिंग पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है।

यदि ऑफिस या कंपनी में कोई सहकर्मी ऐसा करता है, तो अपने HR Department या आंतरिक शिकायत समिति में लिखित शिकायत दें। महिलाओं के मामले में इसे उत्पीड़न मानकर Internal Complaints Committee (ICC) में मामला दर्ज कराया जा सकता है।

अगर इससे भी वह व्यक्ति आपको अपमानित करना बंद नहीं करता है तो निकटतम पुलिस स्टेशन में जाकर लिखित शिकायत दें या 112 (राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन) पर कॉल करें। और यथायोग्य सुसंगत धाराओं में एफ़आईआर दर्ज करवाएँ।

आप राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC), राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) या राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Scroll to Top